Friday, February 27, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

बिजली कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी तो 16 जून को प्रदेश में बिजली गुल कर देंगे : नागर

सोनीपत, राजेश आहूजा (वेब वार्ता)। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के प्रांतीय महासचिव आर के नागर ने कहा है कि यदि प्रदेश के ठेके पर लगे बिजल कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया तो 16 जून को प्रदेश भर में बिजली सप्लाई ठप कर देंगे। उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकतर कर्मचारी जौखिम भरा हुआ कम करते हैं। इन कर्मचािरयों को ठेकेदार केवल नौ हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दे रहा हैं। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों से अधिक वेतन तो एचआरकेएम में मिल रहा हैं।
सोनीपत पहुँचने पर उन्होंने बताया कि यह बातें उन्होंने पंचकुला में राज्य स्तरीय बैठक के आयोजन में कर्मचारियों की सभा में बोली हैं।
आर के नागर ने कहा कि बिजली कर्मचारियों के साथ हुडा के कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। कई जिलों मे नगर निगम के साथ करनाल के स्वासथ्य विभाग तथा कल्पना चावला मैडीकल कालेज में सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा हैं। उन्होंने बताया कि पानीपत में जेई ने 35 एकड़् के आम के बगीचे में सौ से अधिक पेड़ कटवा कर खुर्द-बुर्द करवा दिए। उन्होंने बताया कि हुडा के इस अफसर को बड़े अधिकारी बचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हुडा में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश भर में अभियान चलाएंगे।
इस अवसर पर हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के प्रदेशाध्यक्ष अशोक मलिक, चेयरमैन राजेश शर्मा, महाबीर नागर, टीनू मदान, सुरेश रोहिला, विजेंद्र प्रधान जेकव मसीह ने भी जानकारी दी। इस अवसर पर हुडा जनस्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img