विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा बजट : डॉ अरविंद शर्मा

- Advertisement -

सोनीपत, रजनीकांत चौधरी (वेब वार्ता)। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पेश किया गया बजट विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। यह बजट विकास और कल्याण की दिशा में मजबूत कदम है, जिसमें किसान, गरीब कल्याण, युवा, महिलाओं समेत हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि सहकारिता व पर्यटन क्षेत्र में हरियाणा अन्य राज्यों के सामने मिसाल बनेगा।

शनिवार को सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा गोहाना के सिंचाई विश्राम गृह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए बजट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बजट को संतुलित व समावेशी बताते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश के ढांचागत विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि क्षेत्रों में मील का पत्थर साबित होगा। इससे न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगी। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गत वर्ष से 13.7 प्रतिशत अधिक राशि का आबंटन करते हुए 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए हर वर्ग, हर समुदाय की जरूरतों का ध्यान रखा है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक खेती व बागवानी को बढ़ावा देते हुए नकली बीज, कीटनाशक बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का कदम किसानों के भरोसे को मजबूत करेगा। गन्ना किसानों की श्रम संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए हार्वेस्टर पर सब्सिडी दिए जाने व महिला किसानों को डेयरी स्थापित करने के लिए 1 लाख रुपए के ब्याजमुक्त ऋण से वो आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाएंगी.

सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि सहकारिता विभाग को 58.80 प्रतिशत बढ़ोतरी करते हुए 1254.97 करोड़ रुपए आबंटित किए हैं। डेयरी फेडरेशन हर ब्लाक में दूध संकलन केंद्र स्थापित करेगा, जबकि जिला स्तर पर चिलिंग प्लांट लगाए जाएंगे, ताकि आगामी वित्त वर्ष में 15 प्रतिशत अधिक दूध संकलन किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दूध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के लिए 70 करोड रूपए का आबंटन होने से दूध भुगतान के साथ राशि जारी होगी। पैक्सों के माध्यम से लोन लेने वाले किसानों के लिए बकायाजात निपटान के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लाई जाएगी और प्रदेश में 350 नए वीटा बूथ अलॉट किए जाएंगे। पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सूरजकुण्ड मेला में ढांचागत विकास करते हुए साल में दो बार मेले आयोजन, राखीगढ विश्व स्तरीय पुरातत्व स्थल को विकसित कर वार्षिक राखीगढी मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी व राखीगढी सभ्यता विशाल सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहर हैं। उसके विकास व उत्थान के लिए हरियाणा सप्त सिंधु-सरस्वती, साहित्य, कला व संस्कृति सार्वजनिक ट्रस्ट की स्थापना की जाएगी, इसके लिए 25 करोड रूपए बजट का आबंटन किया गया है। उन्होंने कहा कि चार दशक बाद अग्रोहा पुरातत्व स्थल की खुदाई 25 मार्च से शुरू हो रही है और खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस आयोजन में शामिल होंगे। अग्रोहा में साइट संग्रहालय, इंटर प्रिटेशन सेंटर, लाइट-साउंड शो, तारामंडल का निर्माण जल्द करवाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रत्येक जिला में विभिन्न विभागों के माध्यम से कृषि, खेल, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास आदि क्षेत्रों में योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने खुशी जताई कि इम्प्लाई स्टेट इंश्योरेंस कारपोरेशन दिल्ली को गोहाना में अस्पताल के लिए रियायती दर पर भूमि आबंटन की जाएगी, वहीं गोहाना-सोनीपत फोरलेन का जल्द निर्माण जल्द पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर गोहाना भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बलराम कौशिक, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल, राजेश भावड, संजय दहिया, विनोद जुंआ, इंद्र सिंह पांचाल, जगबीर जैन आदि उपस्थित रहे।

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img