सोनीपत में प्रभारी सतीश नांदल व मेयर राजीव जैन ने मुख्यमंत्री के बजट की सराहना की

सोनीपत, रजनीकांत चौधरी (वेब वार्ता)। महापौर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा पेश किया गया बजट प्रदेश के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, व्यापारी, और कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता हुई जिसमें मुख्य रूप से सोनीपत प्रभारी सतीश नांदल, सोनीपत महापौर राजीव जैन एवं  स्थानीय नेताओं द्वारा आज शहर के रेलवे रोड स्थित पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना की।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सोनीपत प्रभारी सतीश नादल ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में 175,000 नौकरियां दी हैं, और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 129,000 युवाओं को रोजगार प्रदान किया है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा की सरकार ने ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया है और अब रोजगार हक के आधार पर दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles