कछौना में कई जगह हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। भाजपा का समर्पित युवा तेजस्वी कार्यकर्ता अजीत सिंह बब्बन को पुनः भाजपा का जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर समर्थकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों ने कछौना में जगह-जगह माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया। लोगों का प्यार, स्नेह पाकर युवा जिलाध्यक्ष अभिभूत नजर आये। उन्होंने बताया कि भाजपा पार्टी की विचारधारा व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। नगर अध्यक्ष राधारमण शुक्ला उर्फ पंकज ने कछौना में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का माला पहनकर स्वागत किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता ने माला पहनकर स्वागत किया। इस अवसर पर सभासदगण व व्यापारी बंधुगण मौजूद रहे।

कछौना चौराहे पर युवा नेता भाजपा व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संचित अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ो प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद नसीम, मोहम्मद सारिक, कप्तान, प्रधान महेश गुप्ता, व्यापार मंडल संरक्षक रामखेलावन गुप्ता, लालन गुप्ता, मुकेश सिंह, रिजवान कुरैशी, भाजपा नेता पुनीत गुप्ता, राहुल अग्रवाल, पूर्व प्रधान अवधेश गुप्ता, मदन मिश्रा, सुरेश मिश्रा, विनय मिश्रा सहित सैकड़ो लोगों ने स्वागत किया। सिंह नर्सिंग होम के पास विधायक रामपाल वर्मा, पुत्र अरिजीत वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं, प्रधान समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान गौतम कनौजिया, भाजपा नेता कामीपुर दुर्गेश सिंह, विजय सिंह, अशर्फी, उमेश सिंह, डॉक्टर शिवराज सिंह पटेल, शिवनारायण सिंह, बबलू सिंह दीन नगर, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्म कुमार सिंह, सेठ भूरामल आदर्श विद्यालय के पास युवा मोर्चा के युवा नेता मयंक सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मयंक सिंह ने गदा भेंटकर स्वागत किया। मरेउरा तिराहे पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं, वित्तविहीन शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एके सिंह राठौर, कोटेदार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेश सिंह, प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र तिवारी, ग्राम प्रधान छविनाथ मौर्य, प्रधान बलबीर सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ जीतू, रविंद्र कुमार सिंह उर्फ चिंटू, ग्राम प्रधान असद शाहिद, आशीष सिंह आदि ने जोरदार स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles