Sunday, February 1, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

दिल्ली में तेज हवाओं के बीच गिरा पारा

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह तेज हवाएं चलने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। बुधवार को दिन भर 20-40 किलो मीटर के बीच हवाएं चलीं। इससे अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम था। जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था।

गुरुवार के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और दोपहर बाद हवा की गति धीमे हो जाने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। हालांकि इस बीच अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पूर्वानुमान संबंधी निजी एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ के मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन उपाध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा बर्फीले पहाड़ों से ठंडी हवाएं छह मार्च तक दिल्ली और अन्य क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी, जिससे राजधानी में सर्दी बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को नमी का अधिकतम स्तर 70 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 24 फीसद दर्ज किया गया।

दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 108 दर्ज किया और शाम 4 बजे यह 119 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img