राज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड: जेई-एई भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगार...

उत्तराखंड: जेई-एई भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

देहरादून, 21 जुलाई (वेब वार्ता)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं ने सचिवालय कूच किया। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले एकत्र हुए युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लंबे समय से विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रियाएं लंबित हैं, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने मांग की कि कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता सहित अन्य रिक्त पदों के लिए जल्द से जल्द भर्ती विज्ञापन जारी किए जाएं। साथ ही नियमित भर्ती कैलेंडर घोषित किया जाए, ताकि अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी समय पर मिल सके।

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने रोजगार से जुड़े मुद्दों के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठाई और सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। आंदोलन में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी के चलते प्रशासन भी सतर्क रहा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने लंबित भर्तियों को लेकर शीघ्र निर्णय नहीं लिया और भर्ती विज्ञापन जारी नहीं किए, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उनका कहना है कि समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया और नियमित नियुक्तियां ही प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की प्रमुख अपेक्षा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -