बच्चे के खेलते समय चालू हो गया ट्रैक्टर, बचाने भागी मां की कुचलकर मौत

एटा, 29 फरवरी (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के एटा में बृहस्तपतिवार की सुबह खेलते समय मासूम बच्चे से ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। वह आगे बढ़ गया। बच्चे को बचाने आई मां की कुचलकर मौत हो गई। जबकि, नानी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। खबर पाकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के पुराहार बुलाकी नगर की है। यहां एक महिला अपने बच्चे के साथ मायके आई थी। सुबह घर पर खड़े ट्रैक्टर पर बच्चा खेल रहा था। खेलते समय उसने चाबी घुमा दी। इससे ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। वह आगे बढ़ गया। यह देखकर उसकी मां बचाने के लिए भागी।

बेटी को भागता देख बच्चे की नानी भी भागी। इस दौरान ट्रैक्टर के नीचे आने से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन आनन फानन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे की मां को मृत घोषित कर दिया। जबकि, नानी की हालत गंभीर है। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img

More articles