मुरादाबाद, 04 मई (वेब वार्ता)। मुरादाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। यहां सपा की प्रत्याशी रुचि वीरा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। मंडी समिति में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलेट इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू हुई। शुरुआत से ही सपा प्रत्याशी लगातार आगे रही। दोपहर 12 बजे तक वह 35770 वोटों से आगे चल रही थी। दूसरे नंबर सपा के प्रत्याशी सर्वेश सिंह को 117410 मत मिल चुके थे। मुरादाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर थी। भाजपा जीते या सपा, मुरादाबाद में इतिहास ही बनेगा। अभी तक के रुझानों के मुताबिक पहली बार किसी महिला को सांसद बनने का गौरव हासिल हो सकता है।
मुरादाबाद में बनेगा इतिहास, सपा की रुचि वीरा आगे, कांटे की टक्कर में भाजपा
RELATED ARTICLES
वेब वार्ता समाचार एजेंसी
संपादक: सईद अहमद
पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096
फोन नंबर: 8587018587
ईमेल: webvarta@gmail.com