राज्यउत्तर प्रदेशविश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह 2026 का हुआ आयोजन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह 2026 का हुआ आयोजन

कानपुर। जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज एवं एल.एल.आर. अस्पताल, कानपुर के मानसिक रोग विभाग द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह 2026 के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की थीम “Lived Experiences Heard: Real Voices, Real Change” रखी गई है, जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े वास्तविक अनुभवों को समझना, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मानसिक रोगों से जुड़े कलंक को कम करना है।
मानसिक रोग विभाग में आयोजित कार्यक्रम के तहत सेंट्रल साइकिएट्रिक सोसाइटी के प्रेसिडेंट एवं एसoएनoएमoसी आगरा के विभागाअध्यक्ष डॉ. विशाल सिन्हा ने अतिथि वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य, मानसिक रोगों से जुड़े सामाजिक कलंक तथा रोगियों के अनुभवों को संवेदनशीलता के साथ समझने की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान मेडिकल छात्रों एवं अन्य प्रतिभागियों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें स्किट प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने मानसिक स्वास्थ्य, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता, सहानुभूति एवं समाज में मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का संदेश प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय चौधरी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आयुषी डी. सिंघ, डॉ. कृतिका चावला, डॉ. अमन नकवी, डॉ. अमृता भाटिया, सीनियर रेजिडेंट डॉ. राधा, डॉ. शुभ्रा, डॉ. विदुषी, डॉ. क्षीतिज, जूनियर रेजिडेंट डॉ. सौम्या, डॉ. अभिषेक, डॉ. मनीष तथा मेडिकल ऑफिसर डॉ. ब्रजेश सहित विभाग के चिकित्सक एवं रेजिडेंट उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -