लक्ष्मीकान्त पाठक।वेबवार्ता
हरदोई। अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत संडीला पुलिस ने चोरी और लूट की योजना बना रहे दो शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, छह अगस्त 2026 को थाना संडीला की पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ शातिर व्यक्ति एचपी पेट्रोल पंप से मीठो के पास जाने वाले रास्ते के आसपास चोरी और लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो आरोपितों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान तरुण वाजपेयी पुत्र अटल वाजपेयी, निवासी मोहल्ला हर्षनगर, इंदिरानगर पारा, जनपद लखनऊ तथा विकास पाल पुत्र नरेश पाल, निवासी ग्राम भवानीपुर, थाना संडीला, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद हुए।
पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना संडीला में मुकदमा अपराध संख्या 347/26, धारा 313 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे चोरी और लूट की योजना बना रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपितों के पास से चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपित तरुण वाजपेयी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ लखनऊ के थाना बंथरा में वर्ष 2023 में धारा 395/412 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज रहा है।




