राज्यउत्तर प्रदेशअब कुशीनगर के ग्रामीण ईलाको तक पहुचेगी रोड...

अब कुशीनगर के ग्रामीण ईलाको तक पहुचेगी रोड बसें

वर्ष 2013 में बना था पडरौना डिपो

कुशीनगर 8 अक्टूबर। कुशीनगर जिले में नगरीय इलाकों तक रोडवेज बसाें के संचलन की सुविधा होने के बाद परिवहन निगम अब ग्रामीण इलाकों में बस की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी में है। विभाग का मानना है कि इससे शहर व गांव के बीच की दूरी कम होगी और लोगों को सहूलियत मिलेगी। निगम की आमदनी में भी इजाफा होगा। परिवहन निगम ने प्रमुख इलाकों को चिन्हित कर शासन को पत्र भेजा है जिससे कि इन जगहों पर शीघ्र बसों का संचलन शुरू कराया जा सके।
जिला व तहसील मुख्यालयों के बाद परिवहन निगम का प्रयास अब ब्लाक मुख्यालय से बस सेवा शुरू करने को है। सरकारी बसों के पहिये अब उन जगहों तक पहुंचेंगे जहां बसों की सुविधा नहीं थी। परिवहन निगम की तरफ से इस आशय का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सकारात्मक संकेत मिलने के बाद विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही जिले के सभी 14 ब्लाक मुख्यालयों तथा अन्य प्रमुख कस्बों से भी सरकारी बसों की सेवा शुरू हो जाएगी।
इस संबंध में कुशीनगर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि परिवहन निगम की प्राथमिकता अब पिछड़े क्षेत्रों में भी लोगों को सुगम यात्रा की सुविधा मुहैया कराना है। इसे देखते हुए ब्लाक मुख्यालयों को बस सेवा से जोड़ने की कवायद चल रही है। बीते दिनों शासन को प्रस्ताव भेजकर ब्लाक मुख्यालयों से बस सेवा शुरू करने की अनुमति मांगी गई थी, जिस पर शासन का रुख सकारात्मक है। अब तक जिला मुख्यालय तथा तहसील मुख्यालय तक बस की सुविधा थी।
पडरौना डिपो में 21 बड़ी तथा 14 छोटी सहित कुल 35 बसों का संचलन होता है। इसमें गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर व दिल्ली के लिए नियमित सेवाएं हैं, जबकि गोंडा, उन्नाव, बांदा, बहराइच, कानपुर सहित आधा दर्जन डिपो की बसें नियमित रूप से यहां पहुंचती हैं।
वर्ष 2013 में पडरौना डिपो की स्थापना हुई थी। इससे पहले यहां बसों के संचलन की जिम्मेदारी देवरिया डिपो के तहत थी। डिपो में नियमित व संविदा पर तैनात 50 परिचालक तथा 54 चालक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -