लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई (वेबवार्ता)। माधौगंज पुलिस ने पंपिंग सेट चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, 25 अक्टूबर को माधौगंज थाना क्षेत्र के किठाई गांव निवासी विकिन सैनी पुत्र राधेश्याम ने पंपिंग सेट चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 262/2026, धारा 303(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आए हसीन पुत्र यासीन निवासी चुंगी मोहद्दीनगर, कस्बा व थाना मल्लावां तथा बृजेश पुत्र कमलेश आरख निवासी चंदीपुर, थाना माधौगंज को पुलिस ने चोरी के पंपिंग सेट समेत गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।




