देवरिया, 12 अक्टूबर। देवरिया जिले में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर सामूहिक रुप से तहसील बरहज अंतर्गत कपरवार पुल स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं एवं आयोजकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं।
जिलाधिकारी ने विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, नाव एवं गोताखोरों की उपलब्धता सहित सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए तथा नदी में निर्धारित एवं सुरक्षित स्थान पर ही मूर्तियों का विसर्जन कराया जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विसर्जन स्थल पर भीड़ प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विसर्जन स्थल पर तैनात कार्मिक पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
जिलाधिकारी ने दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों से भी अपील की कि वे निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।
इस दौरान एडीएम बरहज, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका बरहज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे
जिलाधिकारी ने कपरवार पुल स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

- Advertisement -



