मुरादाबाद (वेब वार्ता) संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बेटे की मृत्यु को हत्या बताते हुए नामज़द आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया
जनपद के थाना भगतपुर अंतर्गत ग्राम पाडली बाजे निवासी सत्येंद्र प्रकाश ने अपने परिजनों व क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया और एक प्रार्थना पत्र पेश किया जिसमें कहा गया है कि उसका 19 वर्षीय पुत्र नरेंद्र कुमार की लाश थाना सिविल लाइन अंतर्गत इंडियन पेट्रोल पंप अगवानपुर फैक्ट्री चौराहा के किनारे पड़ा होने की सूचना फहीम निवासी ग्राम सदरपुर थाना छजलैट द्वारा 27 सितंबर को उनके दूसरे बेटे के मोबाइल पर दी गई सूचना पर तत्काल परिवार के लोग वहां पहुंचे तो पता चला कि पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है जहां देखने पर उन्होंने अपने पुत्र की पहचान नरेंद्र कुमार के रूप में की प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उसके सर व शरीर के अनेक स्थानों पर चोट के निशान थे कहा गया है कि उनका बेटा नरेंद्र कुमार फहीम व ड्राइवर अमरपाल के साथ क्रेन पर हेल्पर का कार्य करता था आरोप है कि पैसों के लेनदेन को लेकर फहीम से विवाद चल रहा था फहीम ने ही अमरपाल के साथ मिलकर उनके बेटे नरेंद्र की हत्या की है अगवानपुर पुलिस चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं पीड़ित परिवार का कहना है की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर उनके द्वारा डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाई गई लेकिन अभी तक आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पुनः रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाने की मांग उठाई गई है
बेटे की संदिग्ध मौत को हत्या बताकर पीड़ित परिवार ने किया प्रदर्शन

- Advertisement -



