लक्ष्मीकान्त पाठक।वेबवार्ता
हरदोई। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हरदोई के बी.एड. विभाग में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभागीय संगोष्ठी आयोजित कर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व, कृतित्व और उनके शिक्षा-दर्शन की समकालीन प्रासंगिकता पर विचार-विमर्श किया गया।
एक नजर
-बी.एड. विभाग में धूमधाम से आयोजित हुआ शिक्षक दिवस समारोह।
-डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं शिक्षा-दर्शन पर हुई चर्चा।
-विद्यार्थियों ने गीत, कविता और विभिन्न प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति जताया सम्मान।
-वक्ताओं ने शिक्षा में नैतिकता, संस्कार और संवेदनशीलता पर दिया जोर।
-विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने के लिए किया प्रेरित।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर निखिलेश शरण ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर तथा डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद बी.एड. विभाग के शिक्षकों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बी.एड. विभाग के प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार ने शिक्षक दिवस के महत्व तथा डॉ. राधाकृष्णन के शिक्षा-दर्शन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। बी.एड. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।डॉ. तारकेश्वर गुप्ता ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन एवं दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. सुधीर कुमार ने प्रेरणादायी कविता का गायन किया, जबकि डॉ. नितिन कुमार बाजपेई ने शिक्षा में मूल्यों, नैतिकता एवं संवेदनशीलता के महत्व पर विचार व्यक्त किए।डॉ. आभिषेक सेंगर ने आधुनिक तकनीकी विकास के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. बलराम सिंह ने रामायण के प्रसंगों एवं लक्ष्मण संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च आदर्शों के प्रति प्रेरित किया। डॉ. कमलेश यादव ने सामाजिक जीवन के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों को समझने के लिए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। वहीं डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया।विद्यार्थियों के आग्रह पर डॉ. शैलजा शर्मा एवं डॉ. प्रवीण वर्मा ने गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और अधिक रोचक बना दिया। डॉ. सुभाष पांडे ने व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण के विभिन्न आयामों पर चर्चा करते हुए अच्छे संस्कारों एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र प्रताप, डॉ. राजकिशोर पांडे, डॉ. नमिता त्रिपाठी सहित बी.एड. विभाग के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आनंद यादव, प्रीति देवी, अमित शुक्ला, हर्ष सिंह, पल्लवी शुक्ला, उपेंद्र साहनी एवं दुर्गेश सहित अनेक विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।समापन पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में ज्ञान, नैतिकता, संवेदनशीलता एवं मानवीय मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। पूरा कार्यक्रम उत्साह, श्रद्धा एवं प्रेरणा से परिपूर्ण रहा।




