यासर शाह के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च, झिंगहा घाट से घंटाघर तक दिखा सियासी असर
बहराइच l समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के अंतिम दिन गुरुवार को बहराइच में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री यासर शाह और जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट के नेतृत्व में निकले पैदल मार्च में जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
नानपारा, बलहा, मटेरा, पयागपुर, महसी, कैसरगंज और सदर क्षेत्र से पहुंचे कार्यकर्ताओं के कारण झिंगहा घाट से घंटाघर तक सड़क पर भीड़ दिखाई दी। इससे शहर की यातायात व्यवस्था भी काफी देर तक प्रभावित रही।
कार्यकर्ता हाथों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके खिलाफ मुकदमा चलाने और गिरफ्तारी की मांग से जुड़े पोस्टर लेकर मार्च करते हुए शहीद पार्क पहुंचे। यहां संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन कर मतदान के अधिकार की रक्षा का संकल्प लिया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। संविधान मान स्तंभ के समक्ष राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।पूर्व मंत्री यासर शाह ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर समाजवादी पार्टी सवाल उठा रही है। मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी सड़क से सदन तक आवाज उठाती रहेगी और उनकी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शन में विधायक आनंद यादव, पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले, पूर्व विधायक रमेश गौतम, केके ओझा व मुकेश श्रीवास्तव,तारिक खां राष्ट्रीय प्रवक्ता,मुन्ना रायनी,तनवीर आलम खान,निसार खान, रशीद अहमद सचिव, जफर उल्ला खां,नसीबुन्निशा, अब्दुल मन्नान,नसरत,शैलेश प्रताप सिंह,नंदेश्वर नंद यादव,हर्षित त्रिपाठी,आशीष मौर्या(गुरु जी)तौफीक अहमद,जगतराम यादव,वहीदुल्ल हसन,डॉ सुफ़यान,मज्ज्म खान,सुरेश निषाद, समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




