देवरिया, 08 अक्टूबर। देवरिया जिले में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर और अतिरिक्त उपजिलाधिकारी के अदालतों में कार्यप्रणाली के खिलाफ आंदोलन करते हुए आज दूसरे दिन भी तीनों न्यायालयों के पूर्ण बहिष्कार किये।
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रीतम मिश्रा ने आज यहां बताया कि बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं ने बैठक कर यह निर्णय लिया था कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक वे तीनों अदालतों में किसी भी न्यायिक कार्य में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर अधिवक्ताओं में भारी नाराजगी हैछ। उनकी प्रमुख मांगों में परिसर में स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ की व्यवस्था, सुलभ शौचालय का निर्माण और वादकारियों के बैठने की उचित व्यवस्था शामिल है।
आज इस दौरान अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किये। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आज वकीलों के आंदोलन को देखते कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के मुक्मल इंतजाम किये गये थे तथा डीएम कार्यालय पर भारी पुलिस फोर्स लगी हुई थी।
देवरिया में जिलाधिकारी समेत तीन अदालतों का वकीलों ने किया बहिष्कार

- Advertisement -



