लक्ष्मीकान्त पाठक हरदोई, 19 सितंबर (वेब वार्ता)। बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय हरदोई की ओर से सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत बीओआई आरसेटी हरदोई में शनिवार को रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान कार्यालय से आए सहायक महाप्रबंधक (विजिलेंस) प्रिंस कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रंगोली के माध्यम से सतर्कता और जागरूकता का संदेश दिया। सहायक महाप्रबंधक प्रिंस कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए साइबर फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं से बचने के उपाय बताए।
उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम है। बैंकिंग लेनदेन के दौरान किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।
कार्यक्रम में सतर्कता अधिकारी रनजोध सिंह तथा आरसेटी निदेशक विक्रांत ओझा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हरदोई में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता, साइबर फ्रॉड से बचाव का दिया संदेश

- Advertisement -



