देवरिया 22 अक्टूबर। देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के गौरीबाजार-हाटा मार्ग के करवा चौराहे के पास मंगलवार को देर रात लगभग दस बजे दो बाइक सवारों में आमने-सामने की टक्कर हो गईं। जिस सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर ककवल चौराहे के समीप मंगलवार देर दस बजे दो बाइक सवारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक पर सवार खैराबनुआ निवासी गौतम (20) पुत्र शिवलाल प्रसाद, इसी गांव के बुनेला प्रसाद (27) पुत्र रामसुभग व दूसरे बाइक पर सवार विशुनपुरा निवासी सागर (19) पुत्र जयनाथ व छोटा भाई आदित्य प्रजापति(18) गंभीर रुप से घायल हो गए। इसकी सूचना गौरी बाजार थाने की पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस ने बुरी तरह घायल चारों युवकों को एंबुलेंस से सीएचसी गौरी बाजार भेजवाया।यहाँ पर चिकित्सकों ने घायल बाइक सवारों की गंभीर हालत को देखते हुए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया।जहां इलाज के दौरान आदित्य प्रजापति की मौत हो गई। बाकी तीन घायल युवकों को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में गौरी बाजार थानाध्यक्ष ने बताया कि एक बाईक सवार आदित्य प्रजापति की मौत हो गई है। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
देवरिया सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत, तीन घायल

- Advertisement -



