मुरादाबाद (वेब वार्ता)
दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के तत्वाधान में एक शानदार स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के नवागंतुक जिलाधिकारी अनुनय झा का स्वागत किया गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता एडवोकेट ने की एवं संचालन महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने किया इस दौरान नवागत जिलाधिकारी का अधिवक्ताओं द्वारा पुष्प गुच्छ, पुष्प और मालाओं से भव्य स्वागत किया गया
नवागंतुक जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि बार और बेंच एक दूसरे के पूरक है उनका प्रयास रहेगा की बार और बेंच के बीच मधुर संबंध कायम रहे बार से सहयोग की अपील भी की
अंत में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि अल्प आयु में यह उपलब्धि हासिल करना उनकी कार्यशैली और कर्त्तव्यपरायणता का प्रतीक है
इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता एवं महासचिव कपिल गुप्ता सहित पूरी कार्यकारिणी ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित भी किया
स्वागत समारोह में महेश चंद्र त्यागी, आदेश श्रीवास्तव, प्रभात गोयल, अतुल सोती, हर स्वरूप सिंह अंजार हुसैन, अजय बंसल, बाबर मुख्तार पुनीत चौहान, सचिन शर्मा, आवरण अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह रमा पांडेय, मुजीबुर रहमान शिव कुमार गौतम, सुरेश सिंह, आशीष उपाध्याय, जाबिर हुसैन, कैलाश सिंह, पंकज शर्मा, सचिन कुमार, फिरोज आलम, सीता सैनी,दीपिका वर्मा, निमित जायसवाल,आसिफ,पूनम सैनी, शुभी माथुर, अकरम, नाज़िर पाशा अनिल कुमार सिंह रफीक अहमद, खलील अहमद,नीतू पाल ,नीतू चौधरी गोपाल कृष्ण द्विवेदी, अजय पाल, सुनीत अग्रवाल, पुष्प यादव, सुरबेंद्र पाल, शादाब हुसैन एवं सैयद लुबना गजल सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे



