कानपुर। श्रम विभाग मिनिस्टीरियल एम्प्लॉइज एसोसिएशन (एसवीमएए) उत्तर प्रदेश के वर्षिक चुनाव – 2026 में प्रत्यूष पाण्डेय अध्यक्ष व अभिषेक कटियार महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए। नव निर्वाचित होने पर सभी पदाधिकारियों को अपर श्रमायुक्त जुनेद अहमद, उप श्रमायुक्त अंजू वर्मा एवं उप श्रमायुक्त जय प्रताप ने मोमेंटो दे कर उन्हें बधाई देते हुए कर्मचारी हितों के लिए सदैव अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।
स्टेट कॉर्डिनेटर सैयद रिजवान अली ने बताया कि 20 नवम्बर को हुए चुनाव में 149 मतो में 146 लोगो ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें 6 पदाधिकारी और 15 कार्यकारणी के लोग श्रम विभाग मिनिस्टीरियल एम्प्लॉइज एसोसिएशन (एसवीमएए) उत्तर प्रदेश के वर्ष – 2026 के चुनाव निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के लिए प्रत्यूष पाण्डेय व महामंत्री पद के लिए अभिषेक कटियार ने अपना नामांकन कराया था। इसके साथ ही विभिन्न पदों के लिए अन्य प्रत्याशियों ने भी नामांकन करवाया था। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आए परिणामो में प्रत्यूष पाण्डेय अध्यक्ष व अभिषेक कटियार ने महामंत्री पद पर जीत हासिल की। चुनाव में निर्वाचित होने के बाद सभी पदाधियों एवं कार्यकारणी सदस्यों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। चुनाव में शैलेन्द्र कुमार उपाध्यक्ष राज कुमार संयुक्त मंत्री,रोहित कुमार कोषाध्यक्ष,परमानंद सोनकर ने जीत हासिल की। कार्यकारणी चुनाव में जीत हासिल करने वालों में मुख्य रूप से मोहिनी शुक्ला, भान् प्रताप सिंह, पिंकी राणा, स्वपनिल त्रिपाठी, राजीव सक्सेना, शबाना सुल्ताना, रोहित शुक्ला, अनुज सिंह प्रांजुल सहाय, शनिदेव त्रिपाठी, अमन श्रीवास्तव, मोनू शर्मा, राजेश कुमार यादव, संतोष कुमार, तारा बहादुर भुजेल ने जीत का प्रमाण प्राप्त किया। इस दौरान समेत सभी स्टाफ मौजूद रहा।
एसवीमएए चुनाव में प्रत्यूष पाण्डेय अध्यक्ष व अभिषेक कटियार बने महामंत्री

- Advertisement -



