राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में नवागत डीएम राहुल पाण्डेय ने पहले...

हरदोई में नवागत डीएम राहुल पाण्डेय ने पहले दिन की जनसुनवाई, 64 फरियादियों की सुनी समस्याएं

लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई। नवागत जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को कलेक्ट्रेट में पहली जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जनसुनवाई में कुल 64 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के समाधान में अनावश्यक देरी न हो और फरियादियों को अपनी समस्या के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
डीएम राहुल पाण्डेय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को राहत दिलाने का प्रयास किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि संबंधित फरियादी को की गई कार्रवाई की जानकारी भी मिले।
जनसुनवाई के दौरान नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब चन्द्र सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -