देवरिया, 09 अक्टूबर । देवरिया जिले के सुरौली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक कलयुगी बेटे ने शराब के लिए पैसा न देने पर अपने पिता की लकड़ी के मुगड़े से पीट-पीट कर हत्या कर दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान ने यहां बताया कि आज शाम छह बजे क्षेत्र के बहोरवां गांव में सुनील उर्फ सत्तू पुत्र रामअवतार राय ने अपने पिता रामअवतार राय पुत्र स्वर्गीय हरिद्वार राय से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पिता द्वारा पैसा न देने पर बेटे ने लकड़ी के मुगड़े से सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि परिजनों की सूचना पर घायल को तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
देवरिया में कलयुगी बेटे ने पिता को पीट-पीट कर मार डाला

- Advertisement -



