राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में निकला ऐतिहासिक शांति मार्च, शांति-सद्भाव और...

हरदोई में निकला ऐतिहासिक शांति मार्च, शांति-सद्भाव और मानवता का दिया संदेश

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई 22 सितम्बर (वेबवार्ता) विश्व शांति दिवस के अवसर पर मंगलवार को हरदोई की सड़कों पर शांति, सद्भाव और मानवता का अद्भुत संदेश देखने को मिला। विश्व शांति दूत एवं विश्व शांति शिक्षा कार्यक्रम के संस्थापक आध्यात्मिक मोटिवेशनल स्पीकर प्रेम रावत जी के अनुयायियों की ओर से शहर में ऐतिहासिक शांति मार्च निकाला गया। शहीद उद्यान कंपनी बाग से शुरू हुए इस मार्च को विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, विधायक प्रभास कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, वरिष्ठ भाजपा नेता पीके वर्मा तथा नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र ‘मधुर’ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अतिथियों ने स्वयं भी कुछ दूरी तक मार्च में पैदल चलकर सहभागिता की।
कार्यक्रम से पहले अतिथियों का शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। शांति मार्च में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। सभी अलग-अलग कतारों में अनुशासित ढंग से सड़क किनारे चलते हुए शांति और मानवता का संदेश दे रहे थे।
मार्च में शामिल लोगों के हाथों में बैनर और तख्तियां थीं, जिन पर ‘शांति संभव है’ जैसे आध्यात्मिक संदेशों के साथ संतों और महापुरुषों के विचार लिखे थे।

‘घट-घट मोरा साईंया, सूनी सेज न कोय,
बलिहारी वह घट की, जा घट प्रगट होय’
और—

‘जिस शांति की तुम्हें तलाश है, वह तुम्हारे हृदय में है।’
जैसे संदेशों ने लोगों का ध्यान खींचा। एक अन्य तख्ती पर लिखा था—’आए एक ही देश से, उतरे एक ही घाट, हवा लगी संसार की, हो गए वार-वांट।’
मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में अनुयायियों के हाथों में मौजूद ये संदेश शांति और आत्मबोध की भावना को सामने रख रहे थे। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे इस मार्च को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही।

जगह-जगह पुष्पवर्षा, पानी और जलजीरा पिलाकर किया स्वागत

शांति मार्च के डीएम चौराहा होते हुए नुमाइश चौराहा पहुंचने पर जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जितेंद्र गुप्ता, पंकज गुप्ता सहित अन्य लोगों ने मार्च पर फूल बरसाए। नुमाइश चौराहा पर पूर्व सभासद राजीव गुप्ता और सभासद अजय शर्मा ‘दीपू’ ने पुष्पवर्षा की।
बेणी माधव इंटर कॉलेज के पास समाजसेवी महेश गुप्ता ‘डब्लू’ ने शांति मार्च में शामिल लोगों को पानी की बोतलें वितरित कीं और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मड़ई लाल की दुकान के सामने लाखन ने फूल बरसाए। पूर्व सभासद शिवसेवक गुप्त ने अपने समर्थकों के साथ बड़ा चौराहा पर मार्च का स्वागत किया।
सिनेमा रोड पर एसआरजे लॉन एवं होटल के स्वामी राजेश गुप्ता ने हजारों शांति प्रेमियों को जलजीरा पिलाया। सिनेमा चौराहा पर गुड्डू गुप्ता, रामशरण और गुप्ता किराना स्टोर के स्वामी मोनू ने पुष्पवर्षा की।गरुड़ मार्केट के सामने स्वामी शिवांशु गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद से जुड़े हिमांशु गुप्ता तथा पूर्व भाजपा मंत्री राजकमल ने अपने साथियों के साथ पुष्पवर्षा कर मार्च का स्वागत किया। मौनी बाबा चौराहा, बालाजी हॉस्पिटल के पास, पुलिस लाइन के सामने, स्टेट बैंक के पास तथा जिंदपीर चौराहा के बीच भी लोगों ने पुष्पवर्षा की।जिंदपीर चौराहा पर नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र ‘मधुर’ के सौजन्य से हाइड्रोलिक मशीन के माध्यम से शांति मार्च में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई। रेलवेगंज पुलिस चौकी के सामने राजेश गुप्ता तथा पीएनबी रोड स्थित आरएन ज्वैलर्स एंड बैंकर्स के सामने प्रकाश गुप्ता, प्रेम प्रकाश गुप्ता, आनंद गुप्ता, अचल गुप्ता और पार्थ गुप्ता सहित अन्य लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
पंजाबी कॉलोनी के सामने युवाओं ने पुष्पवर्षा की। अग्रवाल धर्मशाला के सामने पानी की बोतलें वितरित की गईं। मिल कॉलोनी मोड़ पर पुष्पवर्षा हुई, जबकि लखनऊ चुंगी पर अमित गुप्ता, भगवान शरण गुप्ता और दुष्यंत गुप्ता सहित अन्य लोगों ने मार्च का स्वागत किया।
दीप प्रज्वलन के साथ प्रेम रावत ने टाइमलेस टुडे के माध्यम से किया संबोधन
इसके बाद एसआरजे लॉन में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेवक गुप्त, रफी अहमद इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुयश बाजपेई, पूर्व सभासद राजीव गुप्ता और पत्रकार कंचन वाजपेई ने दीप प्रज्वलित किया।इस दौरान अतिथियों को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पुलिस सहयोग के लिए सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार तथा कार्यक्रम स्थल के स्वामी राजेश गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सैकड़ों स्वयंसेवकों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विश्व शांति दूत एवं विश्व शांति शिक्षा कार्यक्रम के संस्थापक प्रेम रावत जी ने टाइमलेस टुडे के माध्यम से लोगों को संबोधित किया और शांति एवं आत्मबोध का संदेश दिया।
‘स्वयं की आवाज और स्वांस’ पुस्तक का किया गया वितरण
कार्यक्रम में मुख्य और विशिष्ट अतिथियों सहित प्रतिभागियों को प्रेम रावत जी द्वारा लिखित पुस्तक ‘स्वयं की आवाज और स्वांस’ वितरित की गई। पुस्तक प्राप्त करने वाले अतिथियों ने उसके विषयवस्तु की सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले बच्चों को वरिष्ठ पत्रकार कंचन वाजपेई ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

स्काउट बैंड ने बांधा समां, इवेंट मैनेजर ने जताया आभार

शांति मार्च की अगुवाई रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज के स्काउट बैंड ने की। बच्चों की बैंड प्रस्तुति ने मार्च में आकर्षण बढ़ा दिया। अनुशासित ढंग से आगे बढ़ता स्काउट बैंड पूरे मार्च को लीड करता रहा।
कार्यक्रम के इवेंट मैनेजर पत्रकार पीके गुप्ता ने शांति मार्च को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों, पुलिस एवं जिला प्रशासन, प्रधानाचार्य, स्काउट शिक्षक, स्काउट बैंड के बच्चों तथा रफी अहमद इंटर कॉलेज के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -