लक्ष्मीकान्त पाठक।वेबवार्ताहरदोई। कलेक्ट्रेट में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी अनुनय झा के सामने फरियादियों की समस्याओं का सिलसिला चलता रहा। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जनसुनवाई में कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुईं।जिलाधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न हो, बल्कि फरियादी की समस्या का वास्तविक समाधान कराया जाए।जनसुनवाई के दौरान कुछ मामलों में जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने और प्रकरणों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 87 शिकायतें, अफसरों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

- Advertisement -



