राज्यउत्तर प्रदेशशाहाबाद में कार का शीशा तोड़कर चांदी...

शाहाबाद में कार का शीशा तोड़कर चांदी से भरा बैग लूटकर बदमाश फरार, पुलिस जांच मे जुटी

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई 28 सितम्बर (वेबवार्ता)शाहाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को चांदी से भरा बैग लूटे जाने की घटना सामने आई। शाहजहांपुर निवासी हृदयराम सोनी अपने चालक के साथ वैगनआर कार से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान बजरी प्लांट के पास स्विफ्ट कार सवार चार युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा करीब पांच किलोग्राम चांदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 27 सितंबर को सूचना प्राप्त हुई कि हृदयराम सोनी शाहजहांपुर से अपने चालक के साथ वैगनआर कार से लखनऊ जा रहे थे। शाहाबाद थाना क्षेत्र में बजरी प्लांट के पास स्विफ्ट कार सवार चार युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक करके रोक लिया। इसके बाद कार का शीशा तोड़कर चांदी से भरा बैग छीनकर आरोपी फरार हो गए।
एसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना शाहाबाद में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना के अनावरण के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और आरोपियों की तलाश के साथ ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के शीघ्र अनावरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस टीमें विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -