राज्यउत्तर प्रदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत बावन में भव्य...

सेवा संकल्प अभियान के तहत बावन में भव्य महायज्ञ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां

लक्ष्मीकान्त पाठक। वेबवार्ता
हरदोई, 12 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को ग्राम बावन स्थित प्रसिद्ध मां कुसुमा देवी मंदिर परिसर में भव्य महायज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर जनकल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मां कुसुमा देवी के दर्शन-पूजन और हवन में आहुति अर्पित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही सेवा, समर्पण और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित महायज्ञ समाज में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना को प्रगाढ़ करेगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
महायज्ञ में खंड विकास अधिकारी बावन राम प्रकाश, उपायुक्त स्वतः रोजगार निशांत राय, मंदिर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -