गैसड़ी / बलरामपुर
कमर खान
थाना कोतवाली गैसड़ी में मिशन शक्ति के 6.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह जनपद बलरामपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण मे व थाना प्रभारी राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के अंतर्गत पिंक समाधान दिवस / मिशन शक्ति तहसील दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनना तथा उनका नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम के दौरान थाने पर प्राप्त महिला संबंधी प्रार्थना पत्रों से संबंधित महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र पर बुलाकर कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।संबंधित अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई तथा पीड़ित महिलाओं को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
थाना कोतवाली गैसड़ी में मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत पिंक समाधान दिवस का आयोजन, महिलाओं की समस्याओं का किया गया निस्तारण।

- Advertisement -



