लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई( वेबवार्ता) जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने कुल 97 शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिकायतों का मौके पर जाकर स्थलीय सत्यापन करते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही शिकायतकर्ता को निस्तारण की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।
डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि आवश्यकतानुसार मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति की जांच करें और नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करें।
जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब चंद्र सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 97 शिकायतें, मौके पर सत्यापन कर निस्तारण के निर्देश

- Advertisement -



