राज्यउत्तर प्रदेश"सात अजूबे पार्क" में टिकट दर कम करने...

“सात अजूबे पार्क” में टिकट दर कम करने की मांग

मुरादाबाद (वेब वार्ता)

मुरादाबाद में नव निर्मित सात अजूबे पार्क’ में टिकट दर कम करने, एवं सुरक्षा व्यवस्था सुधारने आदि मांगों को लेकर सामाजिक न्याय बाल एवं महिला विकास बोर्ड के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन अपर उप जिला अधिकारी को पेश किया है
ज्ञापन में कहा गया है कि पंजीकृत संस्था ‘सामाजिक न्याय बाल एवं महिला विकास बोर्ड’ की टीम ने मुरादाबाद के नए ‘सात अजूबे पार्क’ का सामाजिक एवं सुरक्षा निरीक्षण किया। पार्क के भविष्य को लेकर संस्था बहुत ही आत्मीय और सकारात्मक दृष्टिकोण रखती है। सरकार द्वारा कबाड़ (स्क्रैप) से बनाए गए ये अजूबे समाज को पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा का अद्भुत संदेश देते हैं संस्था चाहती है कि यह पार्क भविष्य में मुरादाबाद की एक ऐसी गौरवशाली और मर्यादित पहचान बने, जहाँ हर परिवार व छात्र सुरक्षित वातावरण में आकर प्रेरणा ले सके। पार्क के इसी उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित रखने और इसे समाज के हर वर्ग के लिए सुलभ व उपयोगी बनाने के उद्देश्य से मांग की गई है कि वर्तमान में पार्क का टिकट दर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बहुत अधिक है। सरकार द्वारा निर्मित इस जन-उपयोगी पार्क का लाभ समाज का हर व्यक्ति उठा सके, इसलिए इसके टिकट की दर को घटाकर 10 या अधिकतम 20 रुपए निर्धारित किए जाएं पार्क के समय में बदलाव को लेकर कहा गया है कि यह पार्क मुख्य सड़क से अंदर है और आसपास घना जंगल है आबादी न होने से शाम के बाद यह क्षेत्र असुरक्षित हो जाता है सुरक्षा के लिए प्रवेश का समय रात 9:00 बजे से घटाकर शाम 6:30 या 7:00 बजे किया जाए साथ ही गेट पर हर व्यक्ति का पहचान पत्र देखना और रजिस्टर में एंट्री करना अनिवार्य किया जाए स्कूल के समय में यूनिफार्म पहने छात्रों को प्रवेश न दिया जाए ताकि बच्चे क्लास न छोड़े नियम तोड़ने पर प्रबंधन पर जुर्माना लगे पार्क में जगह-जगह स्थानीय पुलिस थाने महिला हेल्पलाइन नंबरों के बोर्ड लगाए जाए ताकि आपातकाल में पर्यटक तुरंत मदद पा सके यह भी मांग उठाई गई है कि उनकी संस्था विभागीय योजनाओं के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी उठाती है लिहाज़ा समाज में एक सकारात्मक संदेश देने के लिए पार्क परिसर के भीतर महीने में दो बार सामाजिक न्याय की चौपाल और अवेयरनेस कैंप आयोजित करने की अनुमति संस्था को प्रदान की जाए
इस दौरान अध्यक्ष गुलफाम उर्फ गुड्डू एडवोकेट के अलावा मोहम्मद रफी जावेद क़मर राशिद अली मिर्जा वकार बेग मोहम्मद सलीम वीरू सिंह उस्मान अली मोहम्मद दानिश एवं शमशाद अहमद आदि मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -