राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में विधान परिषद चुनाव के लिए कंट्रोल...

हरदोई में विधान परिषद चुनाव के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय, समस्या होने पर करें फोन

लक्ष्मीकान्त पाठक। वेबवार्ता

हरदोई। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के निर्धारित मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों पर मतदान संपन्न कराया जाएगा। निर्वाचन संबंधी शिकायतों के निस्तारण, उनके प्रेषण और अन्य कार्यों की निगरानी के लिए 27 सितंबर से कंट्रोल रूम संचालित है।
उन्होंने बताया कि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जनसामान्य कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 05852-234407 पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -