राज्यउत्तर प्रदेशकांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़कों पर...

कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़कों पर उतरे भाजपाई

मुरादाबाद (वेब वार्ता)
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस सहित जहां पूरा विपक्ष सड़क से लेकर जंतर मंतर एवं संसद तक भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी भी कांग्रेस पर हमलावर हो चुकी है भाजपा कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर पलटवार करते हुए नारी शक्ति हुंकार आंदोलन के तहत सड़कों पर उतर आई है
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी महानगर मुरादाबाद द्वारा नारी शक्ति हुंकार आंदोलन के अंतर्गत कमिश्नर कार्यालय के सामने महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। प्रदर्शन में मातृशक्ति की विशेष रूप से भागीदारी रही
कमिश्नर कार्यालय से भाजपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस लोकसभा सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाते हुए महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही गई
प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रश्मि रावल ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान भारतीय संस्कृति के मूल संस्कारों में समाहित है। महिलाओं का सम्मान, उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा किसी भी समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा मातृशक्ति के सम्मान और अधिकारों के लिए सदैव आवाज उठाता रहेगा
महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस मुद्दे नहीं है कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है
प्रदेश मंत्री एवं महानगर प्रभारी डॉ. प्रमेंद्र जांगड़ा ने कहा कि नारी शक्ति किसी भी राष्ट्र की प्रगति और सामाजिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण आधारशिला है। महिलाओं को सुरक्षित वातावरण, समान अवसर और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना समाज और व्यवस्था की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी राजनीतिक विचारधारा या पद की परवाह किए बिना तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। नारी शक्ति हुंकार आंदोलन इसी भावना के साथ महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के विषय को प्रमुखता से उठाने का प्रयास है
अन्य भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में राजनीतिक दलों को दोहरा मापदंड अपनाने के बजाय जवाबदेही और न्याय के पक्ष में खड़ा होना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेतृत्व से संबंधित सांसद के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के विषय पर स्पष्ट जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए मातृशक्ति के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की
प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रश्मि रावल, प्रदेश मंत्री एवं महानगर प्रभारी डॉ. प्रमेंद्र जांगड़ा, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, विधायक रितेश गुप्ता महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी गोपाल अंजान, गौसेवा आयोग सदस्य दीपक गोयल, आकाश कुमार पाल, अल्पना गुप्ता, रंजना शर्मा, रचना अग्रवाल, प्रीति कश्यप, नीरज गुप्ता, कमला वर्मा, आदेश चौधरी, वनिता मल्होत्रा, सिमरन कौर, सुनीता शर्मा, मेघा सैनी, मुन्नी ठाकुर शिखा परमार, राखी सैनी, सिंपल चौहान, शम्मी भटनागर, अमित शर्मा, नवदीप टंडन, कपिल देव, अशोक सैनी, नत्थूराम कश्यप, दीक्षांत चौधरी, अभिषेक चौबे, राजू कालरा, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, निमित जायसवाल, अर्चित गुप्ता, भरत टंडन, सिद्धांत वाल्मीकि राजदीप गोस्वामी प्रमोद शर्मा कपिल गुप्ता सुरेंद्र विश्नोई चंद्रभान सिंह विपिन सैनी रमेश सैनी राजेश गुप्ता गौरव श्रीवास्तव सहित भाजपा के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -