औरैया हाईवे हादसा: मैजिक लोडर चालक की मौत, युवक गंभीर घायल

औरैया, 19 मई (वेब वार्ता)। जिले में नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में मैजिक लोडर चालक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार इटावा के मेवाती मुहल्ला निवासी नदीम (36) पुत्र सलीम मैजिक लोडर चलाता था। सोमवार को वह अपने साथ मुहल्ले के ही शहबाज (18) पुत्र नईम तथा छोटू और फैसल पुत्र तकी मोहम्मद को लेकर औरैया गया था। बताया गया कि छोटू, फैसल और शहबाज शटरिंग लगाने का कार्य करते हैं और सभी लोग काम समाप्त कर देर रात इटावा लौट रहे थे।

बताया जाता है कि रात करीब साढ़े 11 बजे जैसे ही उनका मैजिक लोडर अजीतमल क्षेत्र के ग्राम लालपुर के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने लोडर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडर की खिड़की खुल गई और चालक नदीम सड़क पर गिर पड़ा।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की मदद कर पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि नदीम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -