राज्यउत्तर प्रदेशदेवरिया में सड़क हादसे में एक बाईक सवार...

देवरिया में सड़क हादसे में एक बाईक सवार की हुई मौत, दूसरा बाईक सवार बुरी तरह घायल

देवरिया 5 नवंबर। देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र में बीती रात पुरना छापर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिडंत में एक बाइक सवार की पर मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। भटनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। तथा घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। दूसरा चोटिल बाइक चालक मौके से भाग गया। उक्त सूचना पुलिस ने दिया है।
भटनी थानाध्यक्ष ने बताया कि भटनी थाना क्षेत्र के जिरासो गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह (53) अपने साथी राजेश कुमार सिंह (50) के साथ बनकटा शिव गांव जा रहे थे। बुधवार की रात करीब दस बजे पुरना छापर गांव के पास पहुंचे थे कि दूसरी बाइक सवार से आमने सामने से टक्कर हो गई। जिससे सड़क दुर्घटना में ओमप्रकाश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण लोगों ने भटनी पुलिस को सूचना दी। जिसके उपरांत भटनी पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर गंभीर रूप से घायल राजेश कुमार सिंह को देवरिया मेडिकल कॉलेज ईलाज के लिए भेजवाया। हल्का चोटिल दूसरा बाईक सवार भाग गया। भागे बाइक चालक की पहचान की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -