पचपेड़वा / बलरामपुर
क़मर खान
मिशन शक्ति के पंचम चरण के अंतर्गत
पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह जनपद बलरामपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी अभय प्रभात मल्ल के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम महिला आरक्षी आकांक्षा यादव व महिला आरक्षी क्षमा वैश्य के द्वारा ग्राम पिपरिया जमुनी में बहु बेटी सम्मेलन किया गया थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर द्वारा निर्देशानुसार क्षेत्र में भ्रमणशील होकर महिलाओं को
नारी सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन हेतु बाल विवाह, पास्को एक्ट व साइबर क्राइम संबंधी अपराध ,यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया।, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये गये हेल्पलाइन नंबरो-
1076 मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर
1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर
1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर
1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर
112 पुलिस आपातकालीन सेवा
108 एंबुलेंस सेवा
102 स्वास्थ्य सेवा
के बारे में जानकारी दी गई
व थाने पर गठित मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क व सरकार द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं जैसे- सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई व पेम्फलेट वितरित किया गया।उनकी समस्याएं पूछी गई किसी ने कोई समस्या नहीं बताई।साथ ही सभी को कानून के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया।
ग्राम पिपरिया जमुनी थाना पचपेड़वा में बहू बेटी सम्मेलन, महिलाओं को किया जागरूक ।

- Advertisement -



