Sunday, December 14, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

प्रयागराज, (वेब वार्ता)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाई। वह परिवार के साथ संगम पहुंचे् थे। उन्होंने त्रिवेणी में पवित्र स्नान के बाद मां गंगा की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। उनके साथ यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी थे। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि राज्य सरकार ने इतने बड़े पैमाने पर होने वाले कार्यक्रम के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था की है। प्रशासन और पुलिस ने वास्तव में कड़ी मेहनत की है । हजारों श्रद्धालु सड़क मार्ग से भी यात्रा कर रहे हैं। हम सभी की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं।

आस्था, आध्यात्म और सनातन परंपरा के अद्भुत समागम एवं भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनवरत प्रवाह महाकुंभ में सम्मिलित होते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज मां गंगा, मां यमुना एवं अदृश्य सरस्वती की पावन त्रिवेणी संगम में सपरिवार आस्था की डुबकी लगाई। धर्म एवं अध्यात्म की पावन नगरी तीर्थराज प्रयाग में आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को कुंभ कलश प्रदान कर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

विश्व को भारत की सनातन संस्कृति से परिचित कराता यह महाकुंभ देश की सांस्कृतिक पुनरोत्थान और जागरण का प्रतीक बना है। महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की जीवंत अभिव्यक्ति है, जहां संपूर्ण देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु एक ही आस्था, एक ही संस्कृति और एक ही भावना में बंधे होते हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री ने इस पावन अवसर पर सनातन परंपराओं की भव्यता को नमन किया और कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति की एकता और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है, जो हमें एकसूत्र में बांधता है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles