मेट्रो सेवाएं दोपहर ढाई बजे से शुरू होंगी

- Advertisement -

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने होली के लिए मेट्रो सेवाओं की समय सारणी में बदलाव किया है। होली पर शुक्रवार को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इस प्रकार सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं दोपहर ढाई बजे के बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

होली के दिन नोएडा की एक्वा लाइन मेट्रो समय सारणी में बदलाव
नोएडा में एक्वा लाइन मेट्रो सेवा शुक्रवार दोपहर दो बजे शुरू की जाएगी। दो बजे के बाद प्रत्येक 15-15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी। दो बजे एक साथ दोनों टर्मिनल (नेाएडा सेक्टर-51 व ग्रेटर नोएडा स्थित डिपो स्टेशन) से मेट्रो चलेगी।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -