Monday, December 8, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

उपराज्यपाल अधिकारियों को दें निर्देश, ना मानें कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी के अनुचित निर्देश : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर मांग की है कि वे अधिकारियों को निर्देश दें कि वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के अनुचित निर्देश ना मानें। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी मार्लेना अपने पद का दुरुपयोग कर सरकारी सम्पति की डिजिटल लूट करवाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बिजली कटौती के नाम का भ्रम फैला रही है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी मार्लेना ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री होते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर बिजली कटौती करवाने का आरोप लगाया। उसके चलते यह सुनिश्चित किया जाये की कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहते आतिशी मार्लेना भ्रामक ब्यानबाजी ना करें। पत्र में सचदेवा ने कहा कि जिस तरह सरकारी पैसे एवं संसाधनों से विकसित मुख्यमंत्री कार्यालय के एक्स पोस्ट खाते को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के निर्देश पर आई.टी. विभाग अधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का निजी सोशल मीडिया खाता बना डाला वह गैर कानूनी है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने मांग की है कि उपराज्यपाल अधिकारियों को निर्देश दें कि वह आतिशी के माध्यम से इस डिजिटल लूट को रूकवायें और सी.एम.ओ. दिल्ली की सोशल मीडिया पोस्ट वापस हो। सचदेवा ने कहा कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में बिजली कटौती हो रही है जबकि वास्तव में कोई कटौती नही हो रही अतः उपराज्यपाल पावर डिस्कॉम को कहें की वह स्थिती स्पष्ट करें।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles