राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई:पेड़ काटने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर...

हरदोई:पेड़ काटने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव; पुलिस बल तैनात

लक्ष्मीकान्त पाठक।वेबवार्ता

हरदोई । कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के हूँसेपुर गांव में यूकेलिप्टस का सूखा पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। लाठी-डंडों से की गई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय सुशील की इलाज के बाद मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी के साथ भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मृतक की पत्नी सुशीला के मुताबिक, 5 सितंबर की रात सुशील खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के सम्मोहन, मीरा और करन ने उन्हें रोक लिया और पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी अहिरोरी, फिर हरदोई और बाद में लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उपचार के बाद उन्हें घर लाया गया, लेकिन 6 सितंबर की रात अचानक हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही नवागत प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने पदभार संभालने के बाद सीधे हूँसेपुर गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए सहमत हुए।
पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -