मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 30 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार सकुशल सम्पन्न

मुख्य अतिथि मा० विधायक बलरामपुर श्री पल्टूराम ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की  शुभकामना दी

बलरामपुर, कमर खान (वेब वार्ता)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल के कुशल निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में विकास खंड परिसर बलरामपुर में दिनांक 13 फरवरी, 2025 को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विकास खण्ड बलरामपुर के 21 जोड़ों, विकास खण्ड श्रीदत्तगंज के 09 जोड़ों कुल 30 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया। जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग के 03 जोड़े एवं अन्य वर्ग के 27 जोड़े सम्मिलित हुए।
विकास खण्ड परिसर बलरामपुर में सम्पन्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पल्टूराम मा० विधायक बलरामपुर सदर, समस्त मा० ब्लांक प्रमुख, मा० जनप्रतिनिधिगण एवं श्री हिमांशु गुप्ता, अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैंस , मुख्य विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी बलरामपुर व श्रीदत्तगंज एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीगणों द्वारा सभी नव-दम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए सुखद व मंगल वैवाहिक जीवन की कामना की गयी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

More articles