Tuesday, January 13, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

गाजियाबाद में महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने जन सुनवाई की, आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया

गाजियाबाद, (वेब वार्ता)। महिला आयोग की सदस्य डॉ0 मीनाक्षी भराला ने जन सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आंगनवाडी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए पुष्टाहार वितरित किया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ0 मीनाक्षी भराला ने लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस, नया बस अड्डा गाजियाबाद में अधिकारियों के साथ परिचय बैठक की। इसके बाद महिला जनसुनवाई व सम्बंधित विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मुख्य रूप से एडीसीपी क्राइम सच्चिदानन्द, उप मुख्य चिकित्साधिकारी अनुराग, बीएसए ओपी यादव, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अपर पुलिस आयुक्त श्वेता, महिला थाना प्रभारी श्रीमती रितु सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। जन सुनवाई में 19 महिलाओं की शिकायतें आईं। जिसमें छह का सदस्य ने सीधे विभागाध्यक्षों से वार्ता करते हुए निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles