वेब वार्ता बिलासपुर सत्यम नागपाल
यमुनानगर, 19 सितंबर। यमुनानगर-जगाधरी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (YJCCI) एवं लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माननीय सांसद कुरुक्षेत्र लोकसभा श्री नवीन जिंदल का यमुनानगर आगमन हुआ। उनका उद्योग जगत एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की विशेषता रही कि श्री जिंदल जी ने औपचारिक भाषण के बजाय सदस्यों के साथ सीधे संवाद किया और एक-एक सदस्य के प्रश्न एवं सुझाव सुने। उन्होंने उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर निरंतर सहयोग का आश्वासन देते हुए सदस्यों से अपना ज्ञापन उन्हें भेजने तथा नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मिलने का निमंत्रण दिया।
YJCCI अध्यक्ष श्री अमित गोयल जी ने चैंबर की ओर से उनका स्वागत किया। लघु उद्योग भारती हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमन सलूजा जी ने उद्योग से जुड़े मुद्दों के साथ शहर में खेल सुविधाओं, कलेसर नेशनल पार्क तथा औद्योगिक एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित सुझाव रखे। लघु उद्योग भारती अध्यक्ष श्री संजीव गुप्ता जी ने भी श्री जिंदल जी का स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री मुकेश गर्ग जी, चेयरमैन HERC का स्वागत वार्ड नंबर 8 के पार्षद व उद्योगपति विभोर पाहुजा ने किया श्री कंवरपाल जी, पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा; श्री राजेश सपरा जी, जिला अध्यक्ष भाजपा यमुनानगर; तथा श्री राम निवास गर्ग जी, पूर्व चेयरमैन व्यापारी कल्याण बोर्ड सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। YJCCI की महासचिव श्रीमती समीरा सलूजा जी भी उपस्थित रहीं।
YJCCI की ओर से पूर्व अध्यक्ष श्री वीरेंद्र मेंदिरत्ता जी, पूर्व अध्यक्ष श्री सुधीर चंद्र जी, पूर्व अध्यक्ष श्री सुशील अग्रवाल जी, श्री सुशांत सैनी जी, पूर्व अध्यक्ष श्री अतुल गुप्ता जी, पूर्व अध्यक्ष श्री कपिल गुप्ता जी, उपाध्यक्ष श्री मुनीष धीमान जी, संयुक्त सचिव श्री विक्रम बाली जी, कोषाध्यक्ष श्री विशाल मेहता जी, श्री आशीष लूथरा जी, पूर्व सचिव श्री कनव गांधी जी, श्री गौरव चोपड़ा जी, श्री आशीष गर्ग जी, श्री अश्वनी ओबेरॉय जी, श्री सुनील चंद्र जी, पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल गढ़ जी, सचिव श्री सम्राट चानना जी तथा श्री जयदीप चावला जी सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता की और अपने विषय रखे।
पूरी बैठक अत्यंत सौहार्दपूर्ण, आत्मीय एवं संवादात्मक रही। विभिन्न उद्योग एवं शहर से जुड़े विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। कार्यक्रम का समापन रात्रिभोज के साथ हुआ।
YJCCI एवं लघु उद्योग भारती ने क्षेत्र के उद्योगों के हितों को आगे बढ़ाने तथा यमुनानगर-जगाधरी की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति के लिए मिलकर निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।




