हरदोई: डीएम व सीडीओ ने खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान के छठे चरण का किया शुभारंभ

45 दिवसीय अभियान के तहत 8.5 लाख पशुओं को लगाया जाएगा निःशुल्क टीका

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। जनपद में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान के छठे चरण का शुभारंभ बुधवार को जिलाधिकारी अनुनय झा एवं मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह अभियान 23 जुलाई से 5 सितंबर 2025 तक कुल 45 दिनों तक चलेगा।

इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारीगण, और पशु चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने बताया कि इस चरण में जनपद के 8,50,000 गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा, जो निःशुल्क रूप से पशुपालकों के द्वार पर जाकर किया जाएगा।

29 टीमें गठित
टीकाकरण के प्रभावी संचालन हेतु जनपद में 29 टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार ग्रामों में जाकर टीकाकरण करेंगी।
टीकाकरण शुरू होने से एक दिन पूर्व संबंधित ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जाएगा ताकि पशुपालक समय से अवगत होकर अपने पशुओं का टीकाकरण करवा सकें।

लेखपाल और ग्राम सचिव देंगे सहयोग
टीकाकरण के समय लेखपाल एवं ग्राम पंचायत सचिव की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी।
अभियान के अंतर्गत 08 माह से अधिक गाभिन पशु और 04 माह से कम उम्र के बछड़े/बछियों का टीकाकरण नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने पशुपालकों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और अपने पशुओं को गंभीर बीमारियों से बचाने हेतु टीकाकरण जरूर करवाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles