रायपुर में बड़ा हादसा टला, असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं

रायपुर, 20 अप्रैल (वेब वार्ता)। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं। समय रहते राहत मिलने से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6:30 बजे ऋचा शर्मा जिम जाने के लिए लिफ्ट से ऊपर जा रही थीं, तभी लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई। लिफ्ट में रोशनी और वेंटिलेशन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और उनकी तबीयत भी बिगड़ने लगी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने मोबाइल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोलकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना के बाद करेंसी टावर की सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लिफ्ट खराब होने की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रबंधन द्वारा सुधार के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए।

इस घटना ने भवनों में सुरक्षा मानकों और नियमित रखरखाव की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर कर दिया है। संबंधित विभाग से मामले की जांच और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img

More articles