मंजू बाईसा जी के पावन सानिध्य में बाबोसा आशीर्वाद उत्सव 24 फरवरी को

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। पूर्वी दिल्ली के गीता काॅलोनी स्थित रामलीला ग्राउंड में बाबोसा आशीर्वाद उत्सव 24 फरवरी 2025 को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। परम आराधिका मंजू बाईसा के पावन सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। गीता कॉलोनी स्थित रामलीला ग्राउंड में श्री बालाजी बाबोसा भगवान का भव्य दरबार सजाया जाएगा। श्री बालाजी बाबोसा भक्त मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार सांय 6 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। विशाल भजन संध्या में दिल्ली के कई सुप्रसिद्ध भजन गायक इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 108 बाबोसा मूर्तियों का महाभिषेक होगा। ज्ञातव्य है कि परम आराधिका मंजू बाईसा ने अपने कर कमलों से पूरे देश में श्री बालाजी बाबोसा भगवान एवं सनातन धर्म के सभी प्रमुख देवी-देवताओं की कुल मिलाकर लगभग 6900 मूर्तियां की प्राण-प्रतिष्ठा की है, साथ-साथ अपने श्री बालाजी बाबोसा भगवान के लगभग 151 मंदिरों का अपने पावन कर कमलों से लोकार्पण भी किया है। परम श्रद्धेय प्रकाश भाई जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियांें को अब अंतिम रुप प्रदान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

More articles