राज्यउत्तर प्रदेशसुवांव नदी के किनारे बैरिकेडिंग एवं सीसी सड़क...

सुवांव नदी के किनारे बैरिकेडिंग एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण,क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात।

बलरामपुर।
कमर खान
नगर के नॉर्मल पानी टंकी के समीप खमौवा रोड पर सुवांव नदी के दोनों ओर बैरिकेडिंग एवं नदी के आंशिक हिस्सों में सीसी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ द्वारा जनहित को दृष्टिगत रखते हुए यह विकास कार्य पालिका क्षेत्र से बाहर होने के बावजूद कराया गया।
निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण ग्राम देवरावा के निवर्तमान ग्राम प्रधान अमरेन्द्र प्रताप ‘लालू’ ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नगर के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने,आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित करने तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में यह कार्य महत्वपूर्ण साबित होगा। नदी के दोनों ओर बैरिकेडिंग होने से आवागमन करने वाले लोगों को सुरक्षा मिलेगी,वहीं सीसी सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि विकास कार्य केवल पालिका क्षेत्र तक सीमित न रहें,बल्कि जनहित और आवश्यकता के अनुरूप आसपास के क्षेत्रों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। नागरिकों को सुरक्षित,सुगम एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य,जिला मीडिया प्रभारी डी.पी.सिंह बैस,संजय शर्मा,पुष्पेंद्र पांडेय,पवन सिंह,अवनीश सिंह,गौरव मिश्र,शिवम मिश्र,विपुल मिश्रा,सिविल जेई अवनीश यादव,जल जेई धर्मेन्द्र गौड़ सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी,सभासद,नामित सभासद तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -