विधानसभा में पान मसाला खाकर थूकने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना नाराज, दी कड़ी चेतावनी

लखनऊ, (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश विधानसभा की गरिमा और स्वच्छता बनाए रखने के संकल्प को दोहराते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने एक अनुशासनहीन घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। आज विधानसभा की कार्यवाही प्रारंभ होने से पूर्व विधानसभा मंडप के प्रवेश द्वार पर पान मसाला थूके जाने की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल वहां पहुंच कर देखा और सफाई सुनिश्चित करवाई। उन्होंने इस आचरण की कड़ी भर्त्सना की।

इसके बाद सदन को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि विधानसभा के प्रति केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अनुशासनहीन कृत्य का वीडियो उपलब्ध है, परंतु किसी सदस्य को सार्वजनिक रूप से अपमानित करना मेरा उद्देश्य नहीं है। जिसने यह कार्य किया है, वह स्वयं आगे आकर स्वीकार के करें। अन्यथा उन्हें बुलाना पड़ेगा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा, प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों का सम्मान और उनकी आस्था का प्रतीक है। इसकी स्वच्छता और मर्यादा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी सदस्यों से अपील है कि यदि भविष्य में वे किसी को ऐसा करते देखें, तो उसे वहीं रोकें और विधानसभा की गरिमा बनाए रखने में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles