खेलविराट का जन्मदिन आज: वनडे में शतकों का...

विराट का जन्मदिन आज: वनडे में शतकों का अर्धशतक बनाने से लेकर विश्व विजेता बनने तक, कोहली के नाम हैं ये रिकॉर्ड

सार

  • भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का आज जन्मदिन है। पांच नवंबर 1988 को जन्में कोहली आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।
  • कोहली की पहचान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है।
  • कोहली मौजूदा समय में सिर्फ वनडे प्रारूप में भारतीय जर्सी में नजर आते हैं, लेकिन जब भी वह मैदान पर उतरते हैं, फैंस में उन्हें खेलता हुआ देखने का उत्साह चरम पर होता है।
  • भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली अब तक अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं और उनकी गिनती दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में होती है। कोहली 50 ओवर के प्रारूप में शतकों का अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। इसके बाद उन्होंने टेस्ट प्रारूप को भी अलविदा कहा और वह अब बस वनडे में भी भारतीय जर्सी में नजर आते हैं। आइए कोहली के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके कुछ खास रिकॉर्ड्स…
  • सबसे तेजी से पूरे किए 15000 रन
    कोहली के नाम वनडे में सबसे तेज 15000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड है। कोहली ने इसी साल ये मुकाम हासिल किया था। कोहली ऐसा करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। कोहली ने 303 पारियों में वनडे में 15000 रन पूरे किए थे। 
  • वनडे में जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक
    कोहली के नाम वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली ने इस प्रारूप में अब तक 317 मैचों में 15000 से ज्यादा रन बनाए हैं। कोहली के नाम वनडे में 55 शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इस मामले में भी सचिन को पीछे छोड़ा था जिन्होंने अपने करियर में वनडे में 49 शतक लगाए थे। कोहली दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में 50 से ज्यादा शतक लगाए हैं। 
  • टी20 में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज
    कोहली ने भले ही अंतरराष्ट्रीय टी20 को अलविदा कह दिया है, लेकिन वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। कोहली से आगे इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम हैं। कोहली के बल्ले से टी20 अंतरराष्ट्रीय में 38 अर्धशतक निकले हैं, जबकि बाबर के नाम 39 अर्धशतक हैं। 
  • virat kohli india vs new zealand 2026 ind vs nz odi series sachin tendulkar rohit sharma kapil f07f31f9f796ad5894373b1740e6c8d4
  • वनडे विश्व कप के पहले मैच में जड़ा था शतकविराट कोहली ने साल 2011 में वनडे विश्व कप में डेब्यू किया था। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए उस मैच में कोहली ने शतक जड़ा था। अपने विश्व कप के पहले मैच में शतक ठोकने वाले वह पहले भारतीय बन गए थे। वहीं, कोहली के नाम वनडे में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ इस प्रारूप में 10-10 शतक लगाए हैं
  • बतौर कप्तान कैसा रहा रिकॉर्ड 
    कोहली ने कप्तान के तौर पर भले ही कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम नहीं की, लेकिन वह उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनके नाम कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड है। कोहली ने टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर कुल 213 मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली है। उनकी कप्तानी में भारत ने विदेशों में टेस्ट सीरीज जीती और टीम को नई आक्रामकता दी।
  • विराट – सिर्फ खिलाड़ी नहीं, एक युग
    विराट कोहली सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि आधुनिक भारतीय क्रिकेट की पहचान हैं। उनकी फिटनेस, जुनून और निरंतरता ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई दी है। चाहे रन बनाना हो या दबाव में खड़ा रहना, कोहली ने हर बार यह साबित किया कि वह विराट क्यों हैं।
  • virat kohli india vs new zealand 2026 ind vs nz odi series sachin tendulkar rohit sharma kapil 8d25e9ac520292d50fdcba0c51b17663

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -