खेलअबू धाबी टी10: लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के...

अबू धाबी टी10: लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने पर संकट क्यों? पीसीबी ने एनओसी के लिए मांगे 10 हजार डॉलर

सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अबू धाबी टी10 लीग में खेलने वाले अपने खिलाड़ियों के एनओसी रोक दिए हैं। बोर्ड ने प्रत्येक एनओसी के लिए 10 हजार डॉलर की मांग की है। ड्राफ्ट में पांच फ्रेंचाइजी ने 16 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चुना था। सात नवंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से पहले इस विवाद ने फ्रेंचाइजी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

विस्तार

अबू धाबी टी10 लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने पर संकट खड़ा हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने खिलाड़ियों के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी करने पर रोक लगा दी है। बोर्ड ने शर्त रखी है कि जब तक लीग प्रबंधन प्रत्येक एनओसी के लिए 10 हजार अमेरिकी डॉलर का भुगतान नहीं करता, तब तक खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति नहीं मिलेगी। पीसीबी की इस मांग से लीग की फ्रेंचाइजी असमंजस में हैं। उनके सामने या तो यह रकम चुकाने या फिर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के विकल्प तलाशने की चुनौती है।

ind 76a51d6e7d0033ea761742a9b9bdb014

हर एनओसी के लिए 10 हजार डॉलर की मांग
क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, अबू धाबी टी10 लीग के प्रबंधन ने 30 सितंबर को खिलाड़ी ड्राफ्ट पूरा होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के एनओसी के लिए आवेदन किया था। हालांकि, पीसीबी ने इस सप्ताह की शुरुआत में प्रत्येक एनओसी के लिए 10 हजार डॉलर की मांग रख दी। लीग का आयोजन सात नवंबर से शुरू होना है। ऐसे में टूर्नामेंट से ठीक पहले पीसीबी की इस शर्त ने फ्रेंचाइजी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी अपनी सैलरी से यह फीस चुकाने की तैयारी में थे, लेकिन अब तक इस मामले का कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

पांच टीमों ने चुने थे 16 पाकिस्तानी खिलाड़ी
अबू धाबी टी10 के प्लेयर ड्राफ्ट में छह में से पांच फ्रेंचाइजी ने कुल 16 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चुना था। इनमें नसीम शाह, शादाब खान, मोहम्मद आमिर, फखर जमां और इफ्तिखार अहमद जैसे बड़े नाम शामिल हैं। पीसीबी की ओर से एनओसी नहीं मिलने की स्थिति में इन खिलाड़ियों का टूर्नामेंट में हिस्सा लेना मुश्किल हो सकता है। यही वजह है कि फ्रेंचाइजी अब दूसरे खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने के विकल्प पर भी विचार कर रही हैं।

pakasatana tama 3efc123b12d367b18766bb324f63918a

नेपाल प्रीमियर लीग में भी रोका था एनओसी
यह पहला मौका नहीं है जब पीसीबी ने विदेशी लीग में खेलने के लिए अपने खिलाड़ियों का एनओसी रोका है। पिछले महीने बोर्ड ने नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) में हिस्सा लेने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी एनओसी देने से इनकार कर दिया था। इसके कारण ज्यादातर पाकिस्तानी खिलाड़ी उस टूर्नामेंट में नहीं खेल सके थे।

पीसीबी पहले भी ऐसी नीति अपनाता रहा है। इसके तहत उन विदेशी लीगों में खिलाड़ियों की भागीदारी को सीमित किया जाता है, जहां पाकिस्तानी क्रिकेटरों की मांग तो होती है, लेकिन उन खिलाड़ियों की पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में मांग नहीं होती। हालांकि, पीसीबी ने हाल ही में अपनी नीति में बदलाव किया है। नए नियमों के मुताबिक, टी20 विशेषज्ञ खिलाड़ियों के विदेशी लीग में खेलने की संख्या पर कोई सीमा नहीं होगी। उन्हें सिर्फ राष्ट्रीय टीम की जरूरत पड़ने पर उपलब्ध रहना होगा।

अबू धाबी टी10 ड्राफ्ट में चुने गए पाकिस्तानी खिलाड़ी

फ्रेंचाइजीखिलाड़ी
अरेबियन एसेससलमान इरशाद
एमिरेट्स ईगल्सआकिफ जावेद, हसन नवाज, अली रजा
रॉयल डेजर्ट चैंपियंसनसीम शाह
यूएई बुल्सशादाब खान, मोहम्मद आमिर, ख्वाजा नफे, खुशदिल शाह, आजम खान, मोहम्मद वसीम जूनियर
यूनाइटेड टाइगर्सफखर जमां, इफ्तिखार अहमद, फहीम अशरफ, सुफियान मोकीम, अब्बास अफरीदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -