नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 15 की मौत, महाकुंभ जाने के लिए उमड़ी थी भीड़

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आ रही है, प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर महाकुंभ जाने के लिए भारी संख्या में यात्रियों के पहुचने से मची भगदड़ की स्थिति में सूत्रों के हवाले से 15 लोगों की मौत की ख़बर एवं दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना रात 9:55 बजे मिली, जिसके बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे।

घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रेल सुरक्षा बल के DG घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

एलएनजेपी अस्पताल में कुल 15 लोगों की मौत हुई है। जिसमें 11 महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में 3 बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो गई, 10 अन्य घायल हैं: मुख्य आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी, LNJP अस्पताल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img

More articles